Content Quality

Gajendra vishwakarma

profile
Content Quality
profile
800
30 mins

क्या आप किसी कंपनी का संचालन कर रहे हैं या उसमें कंटेंट से संबंधित क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए हो सकता है मेरे साथ जुड़ना लाभदायक होगा। कहा जाता है कि बिना कंटेंट के दुनिया में कम्यूनिकेशन अधूरी है। आप किस तरह के कंटेंट बनाते हैं और उन्हें कितना प्रभावी बना पाते हैं यह इस समय की जरूरत है। आप आईटी क्षेत्र से हो या किसी भी अन्य क्षेत्र से आपके लिए कंटेंट उतना ही जरूरी है जितना आपका कस्टमर। कंटेंट प्रभावी होगा तो आपसे लोगों का ज्यादा जुड़ाव बनेगा। उन्हें आपकी कंपनी, सर्विस या प्रोडक्ट की कुछ बातें इतनी गंभीर लग सकती है कि वे इसे कभी भूल नहीं पाते हैं। देश-दुनिया की कई नामी कंपनियाें ने केवल कंटेंट के बदौलत दुनियाभर में अपना नाम स्थापित किया है।क्योंकि यह विश्वास की ऐसी पहली सीढ़ी है जब आपके बारे में लोग जानते हैं, पढ़ते हैं और सुनते हैं तो आपको लेकर एक ईमेज दिमाग में तैयार होती है। आप क्या बताना चाह रहे हैं और वे क्या सुनना चाह रहे हैं, इसके बीच का फासला जितना कम होगा लोग उतने ज्यादा आपकी कंपनी, सर्विस या प्रोडक्ट से जुड़ाव महसूस करेंगे। आपके प्रोडक्ट की कोई पंच लाइन हो या आपकी कंपनी के प्रोडक्ट के बारे में बेहतर शब्द लिखना हो यह सब कंटेंट की दुनिया में शामिल है। आपकी कंपनी की वेबसाइट पर जो ब्लॉग है, वह भी कस्टमर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। उसमें आप कितनी गुणवत्ता वाले कंटेंट दे पा रहे हैं इसका खास ध्यान रखने की बात है। अगर आप किसी प्रोडक्ट की मार्केटिंग करते हैं तो वहां भी कंटेंट महत्वपूर्ण होता है।मीडिया में अगर आप विज्ञापन दे रहे हैं या कोई आर्टिकल प्रकाशित करवा रहे हैं तो आपको कम शब्दों में बेहतर बातें चाहिए होती है।आपके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर क्या कंटेंट प्रकाशित हो रहा है और इसे और कैसे बेहतर कर सकते हैं इस पर भी आपको लगातार काम करने की जरूरत होती हैं। और भी बहुत कुछ है जो कंटेंट से जुड़ी है और इससे आपकी कंपनी या स्टार्टअप को नई ऊंचाईयां मिल सकती हैं। इन सब विषयों पर विस्तार से बात करने के लिए आप मुझसे जुड़ सकते हैं।