
क्या आप मीडिया के क्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं। क्या आप इस समय की सबसे ज्यादा जरूरत मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो आप इस समय सहीं जगह पर आए हैं। देश-दुनिया के सभी क्षेत्र इससे जुड़े हुए हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जो मीडिया से न जुड़ा हो। समाज का हर व्यक्ति मीडिया से जुड़ा हुआ है और उन्हें दिशा देने में भी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। दुनिया की सभी छोटी और बड़ी कंपनियाें को मीडिया की जरूरत होती है। इसमें आपके पास करियर के कई ऑप्शन मौजूद है। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक्स मीडिया या इस समय तेजी से रफ्तार पकड़ चुका डिजिटल मीडिया। आप अगर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं तो आपके लिए यह बेहतर क्षेत्र है।आप अगर स्टूडेंट है या स्टूडेंट के माता-पिता तो आपको मीडिया में करियर बनाने का निर्णय लेने के पहले इससे संबंधित सभी जानकारी एकत्रित करनी चाहिए। इसमें कुछ सालों बाद क्या भविष्य होगा। किस तरह से मीडिया का रूप बदलते जा रहा है और आप इसे कर पाएंगे। इस तरह के तमाम सवाल के साथ आप यह भी जाने कि देश-दुनिया में कौन से शिक्षण संस्थान है जो मीडिया, पब्लिक रिलेशन, प्रोडक्शन और तमाम तरह के कोर्स कराते हैं। इसमें कौन सा आपके लिए बेहतर रह सकता है। प्रवेश प्रक्रिया कैसे होती है। आपको कितना समय देना होगा। प्लेसमेंट की क्या व्यवस्था है। भारत में मीडिया के क्षेत्र में किस तरह की जॉब है और इसका पैकेज कितना रहता है। आप इस तरह की तमाम जानकारी विस्तार से जानने के लिए मुझसे जुड़ सकते हैं।